कन्नौज, अगस्त 25 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर में तालग्राम चौराहे के पास आयोजित कार्यक्रम में माल्यार्पण के साथ अंगवस्त्र एवं चित्र भेंट कर ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर चयनित रजत शाक्य को सम्मानित किया गया। ग्राम ज्योति के नगला धर्मपाल निवासी भूपेंद्र शाक्य एवं मीना कुमारी के पुत्र रजत शाक्य ने 2017 में फर्रुखाबाद से इंटरमीडिएट और 2024 में मैनपुरी से बीएड पास किया। उन्होंने 2022 से तैयारी शुरू की। 2023 में 1468 पदों का नोटिफिकेशन जारी हुआ और 2025 में परीक्षा हुई। 17 अगस्त को फाइनल रिजल्ट आने पर रजत ने सफलता हासिल की। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने कहा कि रजत की मेहनत और लगन युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास में ऐसे योग्य अधिकारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम की आयोजक भाजपा जिला मंत्री अरुणा ...