कन्नौज, जुलाई 2 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। ग्राम पंचायत अधिकारी की कार्यप्रणाली को लेकर उठी शिकायतों के बाद उनके स्थानांतरण की मांग शासन तक पहुंच गई है। छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय की शिकायत के आधार पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने मामले से अवगत कराते हुए निदेशक पंचायती राज को पत्र भेजा है। साथ ही नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रकाश ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि उप मुख्यमंत्री के संदर्भ के साथ विधायक अर्चना पांडेय ने पंचायती राज मंत्री को शिकायत भेजी थी। शिकायत में ग्राम पंचायत अधिकारी कृष्ण कुमार यादव के कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा गया है कि उनके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही हैं। आरोप है कि शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में अपेक्षित गंभीरता नहीं बरती जा रही है,...