कन्नौज, सितम्बर 4 -- Kannauj News: कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सेगरमऊ में ग्यारह हजार वोल्ट की लाइन हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष से नरेशचंद्र पुत्र रामदयाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन सितंबर की शाम करीब पांच बजे वह अपनी पत्नी सुरेशकली के साथ घर के दरवाजे पर था। आरोप है कि गांव के नीरज पुत्र रामबहादुर, मायावती पत्नी रामबहादुर और नीलम पुत्री रामबहादुर ग्यारह हजार की लाइन हटाने के विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए आए। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे और थप्पड़ों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष से नीरज कुमार पुत...