Kannauj News: गौशाला में मिली गंदगी, सफाई कराने के दिए निर्देश
कन्नौज, अगस्त 20 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मिघौली में बनी गौशाला का खंड विकास अधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें वहां गंदगी मिली, जिस पर उन्होंने बेहतर साफ-सफाई कराए जाने के निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य ने ग्राम पंचायत मिघौली में बनी गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें वहां गंदगी मिली, जिस पर नाराजगी जताते हुए बीडीओ ने नियमित रूप से गौशाला में सफाई कराए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वहां पास में लगे गोबर के ढेर को हटवाए जाने, क्षतिग्रस्त टीनशेड ठीक कराए जाने तथा पर्याप्त मात्रा में भूसा उपलब्ध रखने के सचिव मृदुल दुबे को निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- Kannauj News: स्कूल समेत गांव में मिली जगह-जगह गंदगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.