कन्नौज, जुलाई 6 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में सोमवार को आयोजित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने गोशालाओं के संचालन में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया।

गोशालाओं के संचालन उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि गोवंशों की देखभाल और गोशालाओं की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों से कहा कि केवल निर्देश देने तक सीमित न रहें, बल्कि स्वयं मौके पर मौजूद रहकर कार्य कराएं। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन, गोशाला संचालन, मनरेगा, जीरो पॉवर्टी अभियान, फैमिली आईडी और अन्नपूर्णा भवन सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि 100 से कम क्षमता वाले बंद किए गए 37 गो-आश्रय स्थलों की परिसंपत्तियों का पूरा वि...