कन्नौज, अगस्त 11 -- Kannauj News: कन्नौज : गोवंश संरक्षण के लिए संचालित गोशालाओं की व्यवस्थाओं की हकीकत सोमवार को सीडीओ के औचक निरीक्षण में सामने आ गई। अनौगी और पुरसा की गोशालाओं में कहीं जलभराव मिला तो कहीं सफाई व्यवस्था बदहाल मिली। चारे के इंतजाम भी मानकों के अनुरूप नहीं थे। गोवंशों की हालत देखकर सीडीओ ने जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: पटेहरा और जमालपुर के बीडीओ ने गौशाला का किया निरीक्षणअनौगी गोशाला का निरीक्षण सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास ने 10 अगस्त को अनौगी गोशाला का निरीक्षण किया। यहां 170 गोवंश संरक्षित मिले। बारिश के कारण पूरे परिसर में पानी भरा था। गोशाला में लंबे समय से सरकारी धनराशि नहीं पहुंचने की बात सामने आई। खाते में करीब 22 हजार रुपये ही शेष मिले। हरे चारे की भी व्यवस्था नहीं थी। नैपियर घा...