कन्नौज, जुलाई 29 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर के डायट रोड स्थित धर्म विज्ञान पीठ परिसर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पीठाधीश्वर श्रीकेशवनाथ जी मंदिर में पीठ के प्रेरणा पुंज आध्यात्मिक गुरु ब्रह्मलीन स्वामी श्रीसत्यदेव जी महाराज के शिष्यों और भक्तों द्वारा गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व गुरु की प्रतिमा का रोली, चंदन और फूलों से श्रृंगार कर श्रद्धा कृतज्ञता के समर्पण के साथ मनाया गया। पीठ के अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा परिषद के पूर्व सदस्य कौशल किशोर चतुर्वेदी ने कहा कि गुरु पूर्णिमा सनातन वैदिक संस्कृति में गुरु शिष्य के पावन संबंधों का सर्वकालिक पर्व है। यह भी पढ़ें- गायत्री शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर पंच कुडीय गायत्री यज्ञ यह भारतीय मनीषा की आध्यात्मिक चेतना का भव्...