कन्नौज, अगस्त 16 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस पर गुरसहायगंज में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग वंदेमातरम् और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ यात्रा में शामिल हुए। युवाओं में खासा उत्साह रहा और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष जीतू तिवारी के नेतृत्व में यात्रा मिलिट्री ग्राउंड से शुरू हुई और जीटी रोड होते हुए तिर्वा रोड स्थित कमला शरण ग्राउंड पहुंची।यहां आयोजित सभा में पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, जीतू तिवारी और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य समेत अन्य नेताओं ने स्वतंत्रता दिवस और देश की आजादी के महत्व पर विचार रखे। यह भी पढ़ें- बड़हरा में बाइक से 25 किमी तक निकली तिरंगा यात्रा नगर व ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी और निजी संस्थानों में भी ध्...