Kannauj News: गुजरात से छुट्टी पर आए युवक की बाइक सहित गड्ढे में मिला शव
कन्नौज, जुलाई 7 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। गुजरात से छुट्टी लेकर घर आए एक युवक का शव सोमवार को गांव जाने वाले रास्ते पर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की बाइक भी उसी गड्ढे में पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। ठठिया थाना क्षेत्र के मुन्नापुरवा ओसेर निवासी 27 वर्षीय अजय सिंह पुत्र स्वर्गीय प्रताप सिंह गुजरात की एक निजी फैक्ट्री में नौकरी करते थे। करीब 10 दिन पहले वह छुट्टी लेकर अपने घर आए थे। परिजनों के अनुसार रविवार दोपहर करीब दो बजे वह बाइक से घर से निकले थे। उन्होंने ठठिया जाकर दोस्तों से मिलने की बात कही थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। रात में बारिश शुरू होने के कारण परिजनों ने यही समझा कि वह किसी परि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.