कन्नौज, अक्टूबर 12 -- सलेमपुर में निकली श्रीराम बरात Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। क्षेत्र के सलेमपुर गांव में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को गाजे-बाजे के साथ श्रीराम बरात निकाली गई। बरात में शामिल मनमोहक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। बैंडबाजों की धुन पर श्रद्धालु भक्ति गीतों पर थिरकते रहे। जगह-जगह बरात का स्वागत कर भगवान श्रीराम के स्वरूप की आरती उतारी गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने भी बरात का स्वागत कर आपसी सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। श्रीराम बरात का शुभारंभ रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नवीन मिश्रा ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की आरती उतारकर किया। इसके बाद उन्होंने बरात को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बरात गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया...