कन्नौज, जुलाई 16 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। कस्बे के रामजानकी ठाकुर द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस बर्ष भी गुरूवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा सर्राफा मार्केट से होते हुए गांधी चौक से धारानगर गांव तक पहुंची। रथ यात्रा का जगह-जगह समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। प्रतिबर्ष की भांति इस बर्ष भी महाप्रभु जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं मां सुभद्रा की विशाल रथ यात्रा का आयोजन किया गया। रामजानकी ठाकुर द्वारा से आचार्यों ने विधि-विदान से पूजन-अर्चन कर रथ यात्रा की शुरूआत कराई। इसके बाद रथ यात्रा सर्राफा मार्केट, किराना मार्केट से होते हुए गांधी चौक चौराहे पर पहुंची। यहां से मण्डी समिति मार्ग होते हुए धारानगर गांव तक पहुंची। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: भक्ति और श्रद्धा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की...