कन्नौज, सितम्बर 29 -- Kannauj News: कन्नौज। गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने सख्त रुख अपनाया है।

सफाईकर्मियों की अनुपस्थिति ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात सफाईकर्मियों की अनुपस्थिति और उनके अधिकारियों के आवासों अथवा कार्यालयों में संबद्ध होने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सूची उपलब्ध कराने के निर्देश मंत्री ने 01 अक्टूबर 2026 तक जिले के सभी गांवों में तैनात सफाईकर्मियों की विस्तृत सूची उपलब्ध कराने को कहा है। सूची में संबंधित सफाईकर्मी की तैनाती और उसके आवंटित गांव की जानकारी शामिल किए जाने की बात कही गई है।

प्रदर्शन की नियमित निगरानी असीम अरुण ने स्पष्ट किया कि सूची प्राप्त होने के बाद ...