कन्नौज, अक्टूबर 26 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। तिर्वा रोड पर गलत दिशा से आए तेज रफ्तार पिकअप लोडर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार रणवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के रामपुर मझिला निवासी अवनीश कुमार 23 अक्टूबर को अपने बहनोई रणवीर सिंह के साथ मेहंदीघाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। शरीफापुर गांव के पास हादसा हुआ। अवनीश की तहरीर पर पुलिस ने लोडर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: ट्रक की टक्कर से युवक की हालत गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...