कन्नौज, अक्टूबर 22 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। श्री रामलीला समिति दौलतपुर के तत्वावधान में गुरुवार को विधि-विधान और धार्मिक अनुष्ठान के साथ श्री गणेश पूजन किया गया। गणेश पूजन के साथ ही क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित एवं भव्य श्री रामलीला महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ हो गया। पूजा-अर्चना के दौरान पूरा वातावरण जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। रामलीला समिति के अध्यक्ष विजय सिंह कन्नौजिया ने बताया कि इस वर्ष रामलीला का मंचन भव्य और आकर्षक रूप में कराया जा रहा है। रामलीला की विभिन्न प्रस्तुतियां चित्रकूट रामलीला मंडल के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा की जाएंगी। उन्होंने बताया कि रामलीला का नियमित मंचन 22 अक्टूबर से शुरू होकर एक नवंबर तक चलेगा। एक नवंबर को भव्य समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। रामलीला महोत्सव को लेकर क्षेत्र के धर्मप्...