Kannauj News: गंदगी से परेशान ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
कन्नौज, अगस्त 13 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कमालपुर में मंदिर जाने वाले रास्ते की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर तक पहुंचने वाला रास्ता काफी संकरा होने के साथ ही जगह-जगह गंदगी से पटा पड़ा है। इससे श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सावन के चलते इन दिनों कांवडिय़े भी मंदिर में दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में उन्हें भी गंदगी और संकरे रास्ते से होकर मंदिर तक जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बंद पड़े रास्ते को खुलवाकर उसे दुरुस्त कराने तथा नियमित साफ-सफाई कराने की मांग की है। मामले में प्रधान प्रतिनिधि सद्दीक अहमद ने बताया कि गांव में विकास कार्य कराने के लिए कर्मचारी अथवा अन्य लोग पहुंचते हैं, त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.