कन्नौज, अगस्त 6 -- Kannauj News: कन्नौज। पर्यावरण संरक्षण और गंगा स्वच्छता को लेकर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति और जिला पर्यावरण समिति की संयुक्त बैठक में उन्होंने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, वृक्षारोपण, जल संरक्षण और गंगा स्वच्छता की समीक्षा करते हुए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए गए पौधों की जियो टैगिंग तत्काल पूरी कराने और प्रत्येक पौधे का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गलत या भ्रामक डेटा स्वीकार नहीं किया जाएगा। कोल्ड स्टोरेज संचालकों द्वारा सड़े आलू या अन्य अपशिष्ट सार्वजनिक स्थानों पर फेंकने पर फोटोग्राफिक साक्ष्य के आधार पर कठोर कार्रवाई होगी और ...