कन्नौज, अक्टूबर 3 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। बाबा हरिपुरी इंटर कॉलेज कसावा में जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले की 20 टीमों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न आयु वर्गों में खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 बालक वर्ग में ब्रज भूषण हजेला तालग्राम तथा बालिका वर्ग में हीरालाल इंटर कॉलेज छिबरामऊ विजेता रहा। अंडर-17 बालक वर्ग में बाबा हरिपुरी इंटर कॉलेज कसावा और बालिका वर्ग में सरदार पटेल इंटर कॉलेज कचाटीपुर ने बाजी मारी। वहीं अंडर-14 बालक वर्ग में सरदार पटेल इंटर कॉलेज कचाटीपुर तथा बालिका वर्ग में स्वामी शिवानंद इंटर कॉलेज ठठिया विजेता रहा। यह भी पढ़ें- Moradabad News...