कन्नौज, अक्टूबर 24 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। आधुनिक जीवनशैली में बच्चों की खेलों से बढ़ती दूरी को कम करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उद्देश्य से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) छिबरामऊ में माध्यमिक, राजकीय एवं परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय खेल विषयक प्रशिक्षण स्पर्धा का आयोजन किया गया। शनिवार को प्रशिक्षण का समापन हुआ। समापन सत्र को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य डॉ.अमित कुमार ने कहा कि डिजिटल युग में बच्चे खेल मैदानों और गली-मोहल्लों में खेले जाने वाले पारंपरिक खेलों से दूर होते जा रहे हैं। इससे उनका शारीरिक विकास प्रभावित हो रहा है और वह कम उम्र में मोटापा व अन्य बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। जरूरत है कि खेल संस्कृति को फिर से बढ़ावा दिया जाए। वरिष्ठ प्रवक्ता राजीव गंगवार ने शारीरिक अभ्यास, मान...