Kannauj News: खेत से लौट रहे युवक को पीटा
कन्नौज, जुलाई 5 -- Kannauj News: छिबरामऊ। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव निवासी प्रवेश कुमार ने बताया कि शनिवार की रात करीब आठ बजे वह गांव के बाहर खेत से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही अतुल व उसका भाई प्रदीप ने उसे रोक लिया और गालीगलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया। उधर, शंकरपुर निवासी बड़े पुत्र छेदालाल ने बताया कि रात करीब 9 बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। तभी नगला लक्ष्मण की नहर मोड़ के पास सत्यम, अमन व छोटे ने लोहे की रॉड से उस पर जानलेवा हमला बोल दिया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.