Kannauj News: खेत की मेड़ तोड़ने का विरोध करने पर महिला से अभद्रता
कन्नौज, जुलाई 6 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम फखरपुर, मौजा वरेवा में खेत की मेड़ तोड़ने का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। महिला ने गांव के ही तीन लोगों पर खेत की मेड़ तोड़ने, गाली-गलौज करने, अभद्र व्यवहार करने और उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम फखरपुर, मौजा वरेवा निवासी सुमन देवी पत्नी रामगोपाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे गांव के ही नरेंद्र, वीरेंद्र और सुरेंद्र पुत्र लालाराम उनके खेत पर पहुंचे और खेत की मेड़ तोड़ने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो तीनों आरोपित भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने मार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.