कन्नौज, अगस्त 9 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। कोतवाली परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियों ने खेतों पर कब्जे, मेड़ विवाद और घर के सामने नाली का पानी बहाने जैसी समस्याएं उठाईं। कुल छह शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें दो का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों की टीमों को सौंपते हुए जल्द समाधान के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस की अध्यक्षता ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वैशाली गुप्ता ने की।बरूआहार निवासी सियाराम ने गांव में खेत पर कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। वहीं हरीहरपुर निवासी राजाराम ने आरोप लगाया कि घर के सामने जबरन नाली का पानी बहाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: समाधान दिवस में ज्यादातर आए जमीन विवाद के प्रकरण इसके अलावा अधिकांश शिकायतें खेत और मेड़ से जुड़े विवादों को लेकर रहीं...