Kannauj News: खुले मैदान में मृत मवेशी फेंकने से युवाओं में नाराजगी
कन्नौज, अक्टूबर 15 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। क्षेत्र की ग्राम पंचायत किशई जगदीशपुर में सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के अभ्यास मैदान में खुले में मृत मवेशी फेंके जाने का आरोप है। इससे मैदान में दुर्गंध और गंदगी फैल रही है, जिसके चलते नियमित रूप से दौड़ और शारीरिक अभ्यास करने वाले युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किशई जगदीशपुर के अलावा कांकरकुई, राजपुर, खरगपुर और आसपास के गांवों के युवा इसी मैदान में प्रतिदिन दौड़ लगाकर शारीरिक अभ्यास करते हैं। इन युवाओं का सपना सेना, पुलिस और अन्य सरकारी सेवाओं में भर्ती होकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करना है। इसके लिए वह नियमित रूप से मेहनत कर रहे हैं, लेकिन मैदान में मृत पशु फेंके जाने से उनके अभ्यास में बाधा उत्पन्न हो रही है। साथ ही गंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.