कन्नौज, नवम्बर 5 -- Kannauj News: कन्नौज। सहकारी समितियों पर किसानों को उर्वरक वितरण में मनमानी और अनियमितता की शिकायतों के बीच सहकारिता विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। गुगरापुर विकास खंड की बी-पैक्स चांदापुर में खाद वितरण में गड़बड़ी मिलने पर सचिव को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर दूसरे सचिव को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग ने अन्य समितियों पर भी निगरानी बढ़ा दी है। जांच में जहां भी अनियमितता मिलेगी, वहां संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एआर कोऑपरेटिव उदय शंकर के अनुसार, बी-पैक्स चांदापुर में उर्वरक वितरण को लेकर शिकायत मिली थी। जांच में अनियमितता सामने आने के बाद सचिव हाकिम सिंह को वहां से हटाकर बी-पैक्स बलनपुर से संबद्ध कर दिया गया है। उनके स्थान पर बी-पैक्स अकबरपुर के सचिव राज किशोर को चांदापुर का अतिरिक्त चार्ज दिय...