Kannauj News: कोहरे में ट्रैक्टर-ट्रालियों की चमकेगी पहचान, 55 वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर
कन्नौज, नवम्बर 3 -- Kannauj News: कन्नौज। सर्दियों में कोहरे के दौरान सड़क हादसों की आशंका को देखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रालियों को सुरक्षित बनाने की पहल शुरू की है। इसके तहत पाल चौराहे पर अभियान चलाकर करीब 55 ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए। साथ ही वाहन चालकों और किसानों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी यातायात शिल्पा वर्मा के पर्यवेक्षण और प्रभारी यातायात रविशंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गयाl अभियान के दौरान हाईवे की ओर जाने वाली और ओवरब्रिज से उतरकर वापस आने वाली ट्रैक्टर-ट्रालियों को रोककर उन पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए। टीएसआई आफाक खान और राम प्रताप सिंह ने वाहन चालकों को रिफ्लेक्टर के फायदे भी बताएl पुलिसकर्मियों ने किसानों को समझा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.