कन्नौज, अक्टूबर 2 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। सकरावा थाना क्षेत्र के डड़ौनी गांव में भैंस की चरनी में बकरी जाने के विवाद को लेकर हुए मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने गुरुवार को पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। डड़ौनी गांव निवासी अर्जुन सिंह पुत्र राम दुलारे के मकान के बाहर भैंस के लिए चरनी बनाई गई थी। 21 अप्रैल को नवाब सिंह की बकरी चरनी में बैठ गई, जिसे हटा दिया गया। इसी बात से नाराज होकर नवाब सिंह, श्याम सिंह, कुंवर सिंह पुत्रगण दुलारे, अंकित पुत्र कुंवर सिंह और नीलम पत्नी नवाब सिंह लाठी-डंडा लेकर घर में घुस गए और अर्जुन सिंह को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं बचाने पहुंची उनकी पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। पीडि़त परिवार का आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज ...