Kannauj News: केसरीपूर्व गांव में बुखार का प्रकोप, एक दर्जन से अधिक ग्रामीण बीमार
कन्नौज, अक्टूबर 22 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। मौसम में बदलाव के साथ वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ने लगा है। केसरीपूर्व गांव में एक दर्जन से अधिक ग्रामीण बुखार की चपेट में हैं। लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या से ग्रामीणों में चिंता है। कई लोग निजी चिकित्सकों से उपचार करा रहे हैं, जबकि कुछ निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, राज यादव, मीरा देवी, रोहित यादव, मनोज, आशीष, सुगर सिंह और आशु समेत कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। मरीजों में तेज बुखार और कमजोरी जैसे लक्षण बताए जा रहे हैं। कुछ ग्रामीणों ने निजी स्तर पर कराई गई जांच के आधार पर डेंगू के लक्षण मिलने का दावा किया है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बीमारी फैलने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने नहीं पहुंची। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.