कन्नौज, अक्टूबर 23 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। केशरीपूर्व गांव में वायरल बुखार के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। ग्रामीणों के बीमार पड़ने की सूचना के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और घर-घर जाकर मरीजों की जानकारी जुटाई। गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर बुखार से पीड़ित लोगों की जांच की गई। साथ ही मरीजों को जरूरी दवाएं वितरित कर बीमारी की रोकथाम के लिए जागरूक किया गया। गांव में लगातार बढ़ रहे बुखार के मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिला मलेरिया अधिकारी उदय प्रताप के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच अभियान चलाया। टीम ने घर-घर पहुंचकर बुखार से पीड़ित ग्रामीणों की स्थिति की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Kannauj News: मायापुर्वा और टिकुरियन में स्वास्थ्य शिविर, 52 मरीजों का उपचार इसके बाद स्वास्थ्य...