कन्नौज, अक्टूबर 8 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। ग्राम मोहनपुर में कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद के बाद एक महिला ने तीन लोगों पर मारपीट और जातिसूचक गाली देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिंकी पत्नी सोनेलाल जाटव ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह वह घर के बाहर सफाई कर रही थी। इसी दौरान सौरभ दुबे, दीपक दुबे और अखिलेश वहां पहुंचे और कूड़ा डालने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि तीनों ने उसके साथ मारपीट की और सौरभ ने सीने में लात मारी। बीच-बचाव करने पहुंची जेठानी शंकरी देवी को भी जातिसूचक गालियां दी गईं और जान से मारने की धमकी दी गई। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: कूड़ा फेंकने को लेकर मारपीट, छेड़छाड़ का भी आरोप पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Agra News: मारपीट के मामले में जेठ-जेठानी स...