कन्नौज, अक्टूबर 26 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। भाकियू किसान के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला और उनके बेटे के साथ दबंगों ने उस समय रात के अंधेरे में मारपीट कर घायल कर दिया था, जब नगर में 19 अक्टूबर की रात दुर्गा शोभायात्रा निकाल रही थी। इस मामले में घटना के आठवें दिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। नगर के मोहल्ला त्रिपाठीनगर निवासी भाकियू किसान के जिलाध्यक्ष मृदुल शुक्ला उर्फ राजा शुक्ला ने मोहल्ला छपट्टी निवासी अवनीश पाल, शिवा गुप्ता, विभू गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, आवास विकास कालोनी निवासी संदीप ठाकुर व उनके पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 19 अक्टूबर की रात करीब 10:40 बजे रात्रि में उसका पुत्र देव शुक्ला अपने घर वापस जा रहा था। तभी पीपल चौराहा के पास उपरोक्त आरोपियों ने उसका...