कन्नौज, जुलाई 15 -- Kannauj News: कन्नौज। कृषि भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस में किसानों की समस्याओं से अधिक चर्चा व्यवस्थाओं की कमी और अधिकारियों की गैरमौजूदगी को लेकर रही। कई विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों के बैठक में नहीं पहुंचने पर सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास ने नाराजगी जताते हुए जवाब-तलब करने के निर्देश दिए। वहीं किसानों ने भी बिजली, पेयजल, मंडी व्यवस्था और कृषि आधारित उद्योगों से जुड़े मुद्दे उठाकर अपनी परेशानियां अधिकारियों के सामने रखीं। बुधवार को आयोजित किसान दिवस में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, मंडी समिति सचिव तथा जल निगम के अधिशासी अभियंता अनुपस्थित रहे। इस पर सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी कर स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए और कहा कि किसानों से जुड़े मामलों में लापरवाही किसी भी कीमत...