कन्नौज, नवम्बर 3 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के नौसारा गांव में खेत की रंजिश को लेकर किसान की सरसों की फसल जोतकर नष्ट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी सतेन्द्र सिंह के अनुसार, लेखपाल और कानूनगो ने पुलिस की मौजूदगी में खेत की पैमाइश कर निशान लगाए थे। आरोप है कि गुरुवार शाम गांव के निर्भय प्रताप सिंह, लक्ष्मण सिंह और नरवीर ने खेत के निशान तोड़कर उनकी बोई सरसों की फसल जोत दी। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...