कन्नौज, अगस्त 9 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह ने रविवार को तिर्वा पहुंचकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को सम्मान देने के साथ उनकी आय बढ़ाने के लिए लगातार काम किया है। विकास कार्यों और बेहतर कानून व्यवस्था के कारण उत्तर प्रदेश आज उत्तम प्रदेश बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के फगुआ भट्ठा कट के पास भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, ब्लाक प्रमुख अजय वर्मा और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता समेत कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्हें मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा भेंट की गई। इसके बाद नगर के गांधी चौराहे के पास अहेर प्रधान विकास गुप्ता ने भी समर्थकों के साथ उनका स्वागत किया। प्रदेश अ...