Kannauj News: किताबों से जुड़कर बदली कक्षा की तस्वीर
कन्नौज, जुलाई 6 -- Kannauj News: गुगरापुर। , अविका डिग्री कॉलेज में सोमवार को कक्षाओं का माहौल कुछ अलग नजर आया। यहां छात्र-छात्राएं मोबाइल से दूरी बनाकर किताबों के साथ समय बिताते दिखे। 'एक पुस्तक पढ़ें' अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी रुचि के अनुसार पुस्तकें चुनीं और उन पर चर्चा की। शासन एवं छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के निर्देश पर हुए इस अभियान में पठन के साथ संवाद पर भी जोर रहा। इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रवाद से जुड़ी पुस्तकों में छात्रों की खास रुचि दिखी। परिचर्चा के दौरान विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं की भूमिका, राष्ट्रवाद की समझ और आज के समय में पढ़ने की आदत की जरूरत जैसे सवाल रखे। यह भी पढ़ें- विवि कैम्पस में हजारों छात्रों ने एक साथ पढ़ीं पुस्तकें शिक्षकों ने सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.