कन्नौज, जुलाई 7 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख-कुसमरा मार्ग पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी और डेढ़ वर्षीय पुत्र को भी मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख पहुंचाया। फर्रुखाबाद जनपद के शमशाबाद थाना क्षेत्र स्थित भारत नगर निवासी सूर्यकांत शाक्य (30) पुत्र छविनाथ शाक्य अपनी पत्नी दीक्षा (28) और डेढ़ वर्षीय पुत्र रुद्रप्रताप के साथ बाइक से दवा लेने शंकरपुर जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे सौरिख-कुसमरा रोड पर कबीरपुर गांव के पास मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण ...