Kannauj News: कार की टक्कर से घायल किसान की मौत, चालक पर रिपोर्ट दर्ज
कन्नौज, अक्टूबर 26 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र के राजपुर बंबा के पास कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल किसान की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई थी। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के खिसौनापुर गांव निवासी लालमन पुत्र मथुरी 20 अक्टूबर को साइकिल से खेतों की ओर गए थे। वह राजपुर बंबा के पास खड़े थे, तभी खडिऩी निवासी सोनू गुप्ता पुत्र सुनील कुमार गुप्ता कार लेकर वहां पहुंचा। आरोप है कि चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चलाते हुए किसान को टक्कर मार दी। हादसे में लालमन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। किसान की मौत से परिजनों में दुख का माहौल है। मृतक के बेटे आलोक प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.