कन्नौज, सितम्बर 4 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री बनने के बाद आनंद सिंह बैस का नादेमऊ पहुंचना किसी शक्ति प्रदर्शन से कम नहीं रहा। उनके आवास पर जुटे कार्यकर्ताओं के जोश और स्वागत की गूंज ने साफ कर दिया कि संगठन अब नई रफ्तार पकडऩे को तैयार है। फूल-मालाओं से लदे आनंद सिंह बैस ने समर्थकों का आभार जताया। उन्होंने कहा हर जरूरतमंद तक योजना का लाभ पहुंचे, यही कार्यकर्ता की पहचान बने। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक के दौरान माहौल तब और गर्म हो गया जब उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए हर कार्यकर्ता को पूरी जिम्मेदारी के साथ मैदान में उतरना होगा। संगठन को मजबूत और विस्तार देना ही अब सबसे बड़ी प्राथमिकता है। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष ओम प्रताप सिं...