Kannauj News: कांवड़ यात्रा को लेकर मेंहदी घाट पर एडीजी-डीआईजी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
कन्नौज, जुलाई 31 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद ने कन्नौज पहुंचकर मेंहदी घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पैदल गश्त कर कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार समेत पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एडीजी और डीआईजी ने घाट क्षेत्र में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से पड़ताल की। यह भी पढ़ें- Begusarai News: संवेदनशील स्थलों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.