कन्नौज, सितम्बर 20 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। ग्राम बिजनौरा में शनिवार को कांग्रेस की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाकिर हुसैन एडवोकेट के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एआईसीसी कोऑर्डिनेटर एससी/एसटी कांग्रेस राजकुमार गौतम की मौजूदगी में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि और जिलाध्यक्ष ने नए सदस्यों को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस की नीतियों और उसके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गरीब, पिछड़े, अल्पसंख्यक, आदिवासी, दिव्यांग और दलित समाज के लोगों के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता उनके हक और अधिकार की लड़ाई में सदैव साथ खड़े र...