Kannauj News: कांकरकुई में सड़क नहीं दलदल, अस्पताल तक पहुंचना हुआ दुश्वार
कन्नौज, अगस्त 17 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। क्षेत्र के कांकरकुई गांव में बारिश ने ऐसी तबाही मचाई है, कि मुख्य मार्ग अब सडक़ कम और दलदल ज्यादा नजर आ रही है। मातृ-शिशु अस्पताल और पंचायत घर के सामने से गुजरने वाला यह अहम रास्ता पूरी तरह बदहाल हो चुका है। कच्ची सडक़ पर पानी भरने से हर कदम पर कीचड़ और गड्ढों का जाल बिछा है, जिससे गुजरना किसी खतरे से कम नहीं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ रही है। बच्चे रोज फिसलकर गिर रहे हैं, कपड़े कीचड़ से सन रहे हैं और अभिभावक उन्हें गोद में उठाकर रास्ता पार कराने को मजबूर हैं। महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों के लिए यह रास्ता किसी सजा से कम नहीं रह गया है। अस्पताल तक पहुंचना भी अब चुनौती बन गया है। यह मार्ग खानपुर, राजपुर और कांकरकुई गांवों को जोड़ता है, लेकिन बारिश के बाद हालात इतने बदतर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.