कन्नौज, अगस्त 21 -- Kannauj News: सौरिख। थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में बिजली के डबलपोल की स्टे में आए अचानक करंट की चपेट में आने से गांव के रामप्रकाश कमल की भैंस की मौत हो गई। भैंस की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पशु पालक रामप्रकाश ने बताया कि भैंस के दूध की बिक्री से उसके घर का खर्चा चल रहा था। अब उसके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उधर हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल अभिनय चंदेल मौके पर पहुंचे और उन्होंने अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अवनीश सिंह बैस ने हादसे को लेकर बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही को दोषी ठहराया है। उन्होंने पशु पालक को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...