Kannauj News: कब्जे का विरोध करने पर महिला से मारपीट, तीन नामजद
कन्नौज, अगस्त 4 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहबलपुर निवासी सरिता पत्नी दीप सिंह ने जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, वह अपनी जमीन पर मौजूद थी, तभी गांव के कश्मीर पुत्र बलवीर जाटव, बंटू पुत्र राजेंद्र सिंह तथा एक अन्य व्यक्ति जबरन जमीन पर कब्जा करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.