Kannauj News: कन्या सुमंगला के 1579 आवेदनों को मंजूरी, 1106 को मिला लाभ
कन्नौज, सितम्बर 9 -- Kannauj News: कन्नौज। बेटियों की शिक्षा और उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत जिले में पात्र बालिकाओं को लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है। चालू वर्ष में योजना के तहत जिले से 1945 नए आवेदन प्राप्त हुए हैं।
आवेदनों की स्वीकृति विभागीय जांच और सत्यापन की प्रक्रिया के बाद इनमें से 1579 आवेदनों को स्वीकृति दी जा चुकी है। स्वीकृत आवेदनों में अब तक 1106 लाभार्थियों को योजना की धनराशि का लाभ मिल चुका है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 1579 स्वीकृत आवेदनों में से 1106 लाभार्थियों को भुगतान किया जा चुका है, जबकि शेष 473 स्वीकृत आवेदनों में भुगतान की प्रक्रिया पूरी किया जाना बाकी है। वहीं, 106 आवेदन अभी संबंधित अधिकारियों के पोर्टल लॉगिन पर सत्यापन के लिए लंबित चल रहे हैं। इन आवेदनों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.