कन्नौज, अक्टूबर 31 -- हाईवे हादसे में दो महिलाओं की मौत Kannauj News: कन्नौज में बेटी के अंतिम संस्कार के बाद घर लौट रहा परिवार शनिवार को हाईवे पर हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार कार विपरीत दिशा से आ रहे आलू लदे ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि भिड़ंत के बाद कार पलटकर डिवाइडर पर चढ़ गई और ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में कार सवार सास-बहू की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और पुलिस ने कार के शीशे तोड़ फंसे लोगों को बाहर निकाला। भुलभुलियापुर निवासी अशोक की पुत्री मंजू की गुरुवार को मोहम्मदाबाद में मौत हो गई। इसकी सूचना पर परिवार के लोग शुक्रवार को वहां पहुंचे। शनिवार को चालक के साथ परिवार की महिलाएं कार से गांव लौट रही थीं। कार शंकरपुर निवासी आयोग चला रहा था। शाम चार बजे मिरगावां पुल पर कार रॉन्ग साइ...