कन्नौज, नवम्बर 9 -- Kannauj News: छिबरामऊ (कन्नौज), संवाददाता। दीवाली की शाम अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार को अंतिम यात्रा में लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा। भारी तनाव को देखते हुए आसपास के कई थानों को पुलिसबल मौजूद रहा। भाई की तहरीर पर पुलिस ने कांग्रेस के जिला महासचिव और उनके माता-पिता पर हत्या में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, कोयला वाली गली में दीपावली की शाम मामूली बातचीत के दौरान भाजपा विधायक अर्चना पांडेय के रिश्तेदार अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों व आसपास के लोगों में वारदात को लेकर गुस्सा साफ दिखा। यह भी पढ़ें- ताबड़तोड़ फायरिंग कर वकील की हत्या, सीने में उतारीं चार गोलियां, फूटकर रो पड़ीं भाजपा विधायक आनन-फानन आसपास के थान...