कन्नौज, नवम्बर 5 -- Kannauj News: छिबरामऊ (कन्नौज)। सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के जगतपुर गांव में प्रेम-प्रसंग को लेकर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। आरोप है कि पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर घर के अंदर आग लगा दी। आग की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद से पति फरार है। बताया जा रहा है कि महिला का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ जाने की जिद कर रही थी। इसी विवाद को लेकर करीब दो दिन पहले सिकंदरपुर पुलिस चौकी में पंचायत हुई थी। पंचायत में दोनों पक्षों को बुलाया गया। घंटों तक चली बातचीत और समझौते के प्रयास के बाद महिला अपने प्रेमी को छोड़कर पति के साथ रहने के लिए तैयार हो गई थी। बताया जाता है कि पंचायत के बाद उसी शाम प्रेमी ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उस...