Kannauj News: कच्चे मकान की छत भरभराकर गिरी, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा
कन्नौज, अगस्त 31 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सराय गोपाल में रविवार रात करीब दो बजे एक कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत गिरने की तेज धमाके से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सदस्य मकान के आसपास थे और कोई भी मलबे की चपेट में नहीं आया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। गांव निवासी सर्वेश पुत्र छेदालाल ने बताया कि रात करीब दो बजे अचानक कच्चे मकान की छत ढह गई। आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और परिजनों के साथ मलबा हटाने में जुट गए। मकान में रखा गृहस्थी का सामान छत के मलबे में दब गया। सर्वेश की पत्नी शालिनी ने बताया कि हादसे में चारपाई, बिस्तर, बक्सा, दो बोरी सरसों तथा करीब पांच कुंतल गेहूं दब गया। अचानक हुई घटना से परिवार को काफी नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार ने करीब 25...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.