कन्नौज, अक्टूबर 4 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख रोड स्थित ऐतिहासिक ककरारी तालाब का नगरपालिका परिषद जल्द जीर्णोद्धार कराएगी। पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे ने बताया कि तालाब के जीर्णोद्धार के लिए शासन से 50 लाख रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। दुर्गा महोत्सव से पहले तालाब का कार्य पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। तालाब के चारों तरफ परिक्रमा मार्ग बनाया जाएगा। साथ ही लोगों के बैठने के लिए सीमेंटेड बेंच लगाई जाएंगी और पौधारोपण कराया जाएगा। पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे ने बताया कि गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर तालाब के आसपास बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। बाउंड्रीवाल के साथ रैंप का निर्माण कराया गया है। निजी नलकूपों से तालाब में पानी भी भरवाया गया है। मंगलवार को अवर अभियंता रविराज कौशल की देखरेख में पालिका कर्मियों की टीम ने जेसीबी से तालाब परिसर की गंद...