Kannauj News: ककरघटा में बुखार का प्रकोप बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने गांव में डाला डेरा
कन्नौज, सितम्बर 4 -- Kannauj News: ठठिया, संवाददाता। ककरघटा गांव में बुखार के बढ़ते प्रकोप ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। गांव में लगातार मरीज सामने आने से स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को मोर्चा संभालते हुआ घर-घर जांच अभियान चलाया। टीम ने 115 बुखार पीड़ितों को दवाएं वितरित कीं, जबकि 104 मरीजों के रक्त नमूने जांच के लिए लिए गए। एंबुलेंस के लगातार गांव पहुंचने और मरीजों को अस्पताल ले जाने का सिलसिला भी जारी है। गांव में बीमारी की स्थिति को देखते हुए समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने स्वास्थ्य विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद स्वास्थ्य टीम ने गांव में पहुंचकर मरीजों की स्क्रीनिंग शुरू की। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने के साथ बीमारी से बचाव के उपाय भी बताए। मुख्य चिकित्साधिकारी विकास चंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.