कन्नौज, सितम्बर 3 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। ककरघटा गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के बुखार की चपेट में आने की शिकायत के बाद स्वास्थ्य महकमे में हलचल तेज हो गई है। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने मुख्य चिकित्साधिकारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांव में बुखार के मरीजों में डेंगू की आशंका भी जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने मंत्री को बताया कि गांव में लगातार बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। मरीजों की संख्या के मुकाबले एंबुलेंस की सुविधा पर्याप्त नहीं होने से गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- संक्रामक रोगों के नियंत्रण के लिए कमेटी गठित इस पर मंत्री ने ककरघटा में डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों की समर्पित टीम तत्काल भेजने के निर्देश दिए। उन्हो...