Kannauj News: कंप्यूटर लैब से 5 लाख का माल साफ, सीसीटीवी भी उखाड़ ले गए
कन्नौज, अगस्त 29 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख विकास खण्ड क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय जाफराबाद में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए कंप्यूटर लैब को निशाना बना डाला। करीब दो दिन तक स्कूल बंद रहने का फायदा उठाकर चोरों ने खिड़की के रास्ते अंदर घुसकर लगभग पांच लाख रुपये का कीमती सामान पार कर दिया। शनिवार को स्कूल खुलने पर घटना का खुलासा हुआ, जिससे पूरे विद्यालय में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार लंच के दौरान बच्चों ने कंप्यूटर लैब की खिड़की खुली देखी। अंदर झांकने पर सामान बिखरा पड़ा मिला, जिसकी सूचना तुरंत सहायक अध्यापिका ममता दीक्षित को दी गई। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका शांति यादव अवकाश पर थीं, सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचीं और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस की मौजूदगी में लैब का ताला खोला गया तो अंदर का नजारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.